Communal and Targeted Voilence Bill, Mangalore Church Attack Reality
एक सुपर माइक्रो पोस्ट, बल्कि नैनो पोस्ट…लेकिन आवश्यक पोस्ट
1) सोनिया गाँधी द्वारा पोषित NAC (National Advisory Council) के सदस्यों द्वारा एक "ड्रैकुलानुमा" कानून संसद में पेश किया जाने वाला है…। चूंकि हिन्दू, लगभग मूर्खता की हद तक "राजनैतिक रूप से कुम्भकर्ण" होते हैं, इसलिए उनकी जानकारी हेतु इस कानून को सरल भाषा में समझाने की कोशिश मात्र 6 पेज की छोटी सी पुस्तिका में की गई है… कृपया निम्नलिखित लिंक पर जाकर इसे 1 मिनट में डाउनलोड करें और अवश्य पढ़ें। पढ़कर आपकी नींद खुले तो इसकी फ़ोटोकॉपी बाँटकर दूसरों को भी जगाईये…। अब तो जगदगुरु शंकराचार्य ने भी इस बिल को लेकर हिन्दुओं से जागृत होने को कहा है…।
"सेकुलरिज़्म" मनुष्य को कितना नीचे गिरा सकता है, यह इस बात से साबित होता है कि इस बिल के प्रमुख कर्ताधर्ता पूर्व नौकरशाह श्री हर्ष मन्दर, असल में एक "सिख" हैं, लेकिन उन्हें यह ज़ाहिर करने में भी शर्म महसूस होती है…। मंदर साहब ने कभी भी 1984 में सिखों के कत्लेआम के खिलाफ़ कभी आवाज़ नहीं उठाई, लेकिन गुजरात और नरेन्द्र मोदी से इतनी घृणा करते हैं कि यह प्रस्तावित काला कानून तक ले आये…। बहरहाल, जब आप इसे पढ़ लेंगे, तो मुझे कुछ कहने की जरुरत ही नहीं रहेगी…। यदि सकारात्मक पक्ष देखें, तो ऐसा लगता है कि हिन्दुओं को एकजुट करने में, यह कानून काफ़ी मददगार साबित होगा…
http://www.scribd.com/doc/73446620/lakshit-hinsa-PUSTIKA
===============
2) अक्सर "सेकुलरिज़्म" के नाम पर बिकाऊ मीडिया संघ परिवार को बदनाम करने में लगा रहता है। प्रत्येक छोटी-छोटी बात को "संघ परिवार द्वारा हमला" कहकर मुख्य मीडिया द्वारा चिल्लाचोट की जाती है…। चर्च पर हुए हमलों में अभी तक झाबुआ-रतलाम एवं गुजरात सहित कम से कम 5 बार यह सिद्ध हो चुका है कि इसमें संघ का कोई हाथ नहीं है, लेकिन मीडिया बाज नहीं आता (ज़ाहिर है, फ़ेंकी गई हड्डी के टुकड़े चबाकर दिन-रात राहुल गाँधी की सभाओं को कवरेज देने वाले तो ऐसा ही करेंगे)। मंगलोर में इस "चर्च हमले"(?) के मामले में अब एक बार फ़िर से बिकाऊ मीडिया बेनकाब हुआ है… कृपया 3 मिनट का यह वीडियो अवश्य देखें…
http://youtu.be/8HSpoiC-dk0
http://www.youtube.com/watch?v=8HSpoiC-dk0&feature=share
अधिक क्या कहूं… आप सभी समझदार हैं…।
मजे में गुनगुनाते रहिये… "लूट का सपना बुना, डकैती हुई कई गुना… हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण…"



9 comments:
बन्द रहे आँख और कान, हो रहा भारत निर्माण.
हर्ष मन्दर कोई सिख नहीं हे वो एक भापा हे और ये भापा हिन्दुओ की अरोड़ा / खत्री (पंजाबी ) जाती समहू हे ये लोग व्यापारी होते हे जन्मजात और सुपर सेकुलर भी ये सिर्फ और सिर्फ सिख बहुल इलाको में मिलते हे और सिखों को और बाकि दुनिया को केवल दिखाने के लिए सिख रूप (पगड़ी ) बांध ते हे इसके उदाहरन हे :- मनमोहन सिंह , मोंटेक सिंह अहलुवालिया ,अरविन्द्र सिंह लवली ( दिली ) सरकार में मंत्री आदि ... इनकी ख़ास पहेचान इनकी छोटी और टेढ़ी पगड़ी होती हे और आम तोर पर इनके दाड़ी कम और बेतरतीब रूप से आती हे और ये दाड़ी को रुमाल से या जाली से बांध ते हे या दबाते हे
सुरेश जी, होगा यह कि इस बिल के चलते वोटों का ध्रुवीकरण हो जायेगा और कांग्रेस को यह मौका मिल जायेगा कि देखा, हम तो आपके विकास, सुरक्षा वगैरह वगैरह के लिये कितनी फ़िक्र करते हैं लेकिन ये हिन्दू हैं न..।
हिन्दू सोते रहते हैं.
बिलकुल सही लेख है | सुब्रमनियन स्वामी भी इस विषय मैं कई सभाओं में बोल कर लोगो को जागृत कर रहे हैं |
पाठकों की जानकारी के लिए वैकल्पिक मीडिया के रूप में एक नया चैनल आया है, जो की भांड मीडिया से अलग और राष्ट्रवादी होने के साथ साथ सटीक और बेबाक है | लिंक नीचे दे रहा हूँ-
http://www.youtube.com/user/CHAUTHIDUNIYA
कृपया मुझे गलत न समझें, मेरा कोई निजी लाभ नहीं है इस चैनल को प्रचारित करने में | आशा है सभी लोग इसके विडियो देख कर लाभान्वित होंगे | जय हिंद |
हम असली भारतीय हैं, हमेशा से सोते रहे हैं और सोते रहेंगे ।
जागना तो पड़ेगा ही. लेकिन देर न हो जाये कहीं.
hindoo nahi sudharne waale..
इस कानून का तो उद्देश्य ही हिन्दुओं के खिलाफ षडयन्त्रों को कानूनी स्वीकृति दिलाना और हिन्दुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना है। जजिया कर के दिन वापस आने वाले हैं।
Post a Comment