छोटी-छोटी खबरों पर आधारित नया ब्लॉग शुरु कर रहा हूं…
प्रिय मित्रों, पाठकों एवं शुभचिंतकों… महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक नया ब्लॉग शुरु किया है, हालांकि इसमें 2-4 पोस्टिंग प्रयोग के तौर पर कर चुका हूं, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब कर रहा हूं। वैसे तो मेरा व्यक्तिगत अनुभव और लिखने की पद्धति की वजह से मुझे एक ब्लॉग ही चलाना बेहद मुश्किल काम लगता है, फ़िर इस दूसरे ब्लॉग की आवश्यकता क्यों है? बताता हूं…
अक्सर मेरे पाठक या स्नेहीजन पूछते हैं कि फ़लाँ खबर आपको कहाँ से मिली… फ़लाँ खबर पर आपने क्यों नहीं लिखा… सरकार के इस रुख या नीति के बारे में और जानकारी कहाँ से प्राप्त करें… आदि-आदि। इस सम्बन्ध में मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि जैसा मैं पहले बता चुका हूं कि मेरा एक छोटा सा व्यवसाय है जिसमें से समय चुराकर मुझे सर्च-रिसर्च-लेखन-टायपिंग आदि करके ब्लॉग पर डालना होता है। दिन भर में कई-कई वेबसाईट्स पर जाना होता है, कई मित्रों से मिलना होता है, अखबारी जगत के मित्रों से संवाद होता है, इस प्रक्रिया में कई प्रकार की खबरें मिलती हैं, लेकिन सभी खबरों को विस्तार से अध्ययन करके सभी मुद्दों पर बड़े-बड़े लेख तैयार करना असम्भव है। खबरों की इस बाढ़ में ऐसे में कई मुद्दे, कई खबरें छूट जाती हैं जिन पर लिखना, विश्लेषण करना अथवा विचार व्यक्त करना बाकी रह जाता है और समय के साथ वह मुद्दा पुराना पड़ जाता है। इसलिये इस प्रकार के “कम्युनिटी ब्लॉग” का विचार किया गया है, जिसमें कुछ लोग मिलजुलकर इस जगह ऐसी खबरें देंगे जो हमारे “TRP भेड़िये” नहीं दे पाते, नहीं दे सकते।
ब्लॉग का नाम है http://hindubulletin.blogspot.com, ज़ाहिर है कि इस ब्लॉग पर राष्ट्रवादी, नकली सेकुलरिज़्म विरोधी, धर्मांतरण विरोधी तथा ढोंगी वामपंथ विरोधी खबरें एकदम संक्षेप में प्रकाशित की जायेंगी। संक्षेप में इसलिये, कि जहाँ तक सम्भव हो सकेगा, उन खबरों का लिंक तो हम उस पर देंगे ही (यदि लिंक न दे सके तब भी उस खबर के आधार पर गूगल सर्च किया जा सकता है) फ़िर पाठक उधर जाकर विस्तार से उस खबर को पढ़ सकेगा, और यदि किसी अन्य ब्लॉगर (या मुझे) को समय मिला तो किसी खास खबर पर विस्तार से शोध करके बड़ा लेख भी बन सकता है। इस सम्बन्ध में जो भी "राष्ट्रवादी" ब्लॉगर इस कम्युनिटी ब्लॉग से जुड़ना चाहते हैं, वे hindubulletin@gmail.com पर सम्पर्क करके पूरी योजना समझ सकते हैं और इस ब्लॉग पर लिखने के लिये “राइट्स” हासिल कर सकते हैं, या फ़िर सीधे सम्बन्धित खबर ही लिंक और फ़ोटो के साथ भेज सकते हैं। कुछ पत्रकार और शासकीय सेवक मित्र अपनी "बाध्यताओं" और "मजबूरियों" के कारण इस ब्लॉग पर अपना नाम नहीं देना चाहेंगे, उनकी गोपनीयता बरकरार रखी जायेगी।
उद्देश्य एक ही है कि हिन्दुत्व विरोधी, संघ विरोधी, तथा 6M (मार्क्स, मुल्ला, मिशनरी, मैकाले, माइनो, मार्केट) के हाथों बिके हुए पक्षपाती इलेक्ट्रानिक और प्रिण्ट मीडिया द्वारा जो खबरें जानबूझकर दबा दी जाती हैं, उन पर बहस नहीं की जाती, उन्हें चालबाजी के साथ बीच के पन्नों में छोटे-छोटे कालमों में छापा जाता है, ऐसी खबरें पाठकों तक पहुँचाना। कोई माने या ना माने, कोई कितना ही सज्जन या असली धर्मनिरपेक्ष भी क्यों न हो, लेकिन वास्तविकता यही है कि भारत पर इस समय इस्लामीकरण और धर्मान्तरण नामक दो बड़े खतरे मंडरा रहे हैं और जो लोग नींद में गाफ़िल हैं उन्हें इस प्रकार की खबरों से अवगत करवाने की कोशिश की जायेगी। खबरों को जानबूझकर छोटा और लिंक सहित रखा जायेगा ताकि ट्विटर, फ़ेसबुक आदि उपयोग करने वाले और जिनके पास समय की कमी होती है ऐसे युवाओं तक कम से कम इस प्रकार की खबरें पहुँचें तो सही। हाल ही में हमने देखा कि मार्केटिंग के जरिये बनाई गई राहुल गाँधी और शाहरुख खान की छवि और मूल मुद्दों को पीछे धकिया दिया गया, ऐसे में अभी तो युवाओं को यह पता ही नहीं है उनके चारों तरफ़ कैसा खतरनाक जाल बुना जा रहा है। जब इस ब्लॉग पर "गुपचुप तरीके से दबा दी गई" खबरें पढ़ने मिलेंगी तो शायद दिमाग की खिड़कियाँ कुछ खुलें…
बहरहाल, आशा करता हूँ कि जिस प्रकार आपने मेरे मुख्य ब्लॉग को प्यार, सम्मान और विश्वास दिया है, इस ब्लॉग को भी देंगे। इस नये ब्लॉग पर जब तक लेखकों की सदस्य संख्या नहीं बढ़ती और मुझे अकेले ही दोनों ब्लॉग देखना पड़ेंगे तब हो सकता है कि शुरुआत में इस पर कम खबरें आयें, लेकिन हमारी कोशिश यह होगी की कम से कम एक खबर तो रोज दी ही जाये…







19 comments:
एक prasanshneeya प्रयास है. सहयोग और सफलता aavashyambhavee है
बधाई!
शुभकामनाएं.
ज्यादा दौड़ोगे तो थक जाओगे. मगर काम तो करना है? कैसे होगा? एक ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा हूँ. जल्द सांझा करूँगा.
फिर से मंगल कामनाएं.
आपका यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है और हम आपके नये ब्लॉग का स्वागत् करते हैं!
स्वागत है।
Suresh ji,
if you get some time
then please visit
http://hinduonline.blogspot.com/
- a blog for Daily Posts, News, Views Compilation by a Common Hindu
which i feel is
exactly the type of blog you plan to start.
if you find it suitable
please leave a comment there
and you can become its writer.
पुरानी टिप्पणी हटा दी क्योंकि इसमें बैकग्राउंड के बारे में लिखा था, जोकि कल देखी थी. अभी देखने पर बैकग्राउंड अच्छे हल्के रंग में नजर आ रही है. धन्यवाद.
हार्दिक शुभकामनायें
सुरेश भईया, हिन्दुत्व व भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में आप जो योगदान दे रहे है वह अनुकरणीय है। आपका यह मिशन अपनी सफलताओं के सोपान पर पहुचे भगवान से यह प्रार्थना करते है़। हम से जो भी सहयोग बन पडेगा यथासंभव करगें। शुभकामनायें
शुभकामनाएं. सफल हों.
हार्दिक शुभकामनायें
स्वागत है..शुभकामनाएँ.
शुभकामनाएं |
आपके प्रयास और जज्बे को सलाम करता हूँ |
सुरेश भाई जब मैं ब्लोग जगत में आया था तो देखता पढता था ...महाजाल पर सुरेश चिपलूनकर .....और अब जाके समझा ,,...महाजाल में से एक और जाल , बहुत जरूरत थी इसकी , हमारे लिए कोई आदेश हो तो कहें , शुभकामनाएं
अजय कुमार झा
शुभकामनाये हमारी भी लीजिये, ब्लॉग शुरू करने की भी और उसका नाम गजब रखने की.
जय हिन्द, जय बुन्देलखण्ड
सुरेश भाई , मैंने आपके फ़ौलोवर्स सूची को डबल सेंचुरी में पहुंचा दिया है, बधाई हो
अजय कुमार झा
Nice moov
i like this Idea
keep it up
जीवनमूल्य
बहुत बहुत शुभकामनायें और बधाई।
Post a Comment