मालूम था कि चीनी निर्माण घटिया होता है, लेकिन इतना? (फ़ोटो माइक्रो पोस्ट)…… Poor Quality Chinese Products, bridges, buildings
कुछ माह पहले छत्तीसगढ़ में बाल्को कम्पनी की एक निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी, जिसमें कुछ मजदूर मारे गये थे। बाद में पता चला था कि उसका निर्माण चीन की एक कम्पनी कर रही थी। इन तस्वीरों को देखिये तब आप जान जायेंगे कि चीन का माल कितना घटिया होता है… भ्रष्टाचार में तो भारत चैम्पियन है, लेकिन चीन में भी यह इतना फ़ैला होगा कि कचरे, पोलीथीन और थर्माकोल से पुल बनने लगें, बड़ी-बड़ी इमारतों की नींव खोखले पाईपों के सहारे दलदली भूमि पर खड़ी हों… यकीन नहीं आता ना, आप खुद ही देखिये… चीन में ऐसा भी होता है… अब हमें राष्ट्रमण्डल खेलों की चिन्ता छोड़ देना चाहिये… जब चीन के ऐसे इंजीनियर बीजिंग ओलम्पिक आयोजित करवा सकते हैं तो हम इतने भी गये-गुज़रे नहीं हैं… :)
पुल टूटा तो अन्दर से ऐसा मलबा निकला

मकानों की हालत भी वैसी ही है, जैसी पुलों की, देखिये इसे

अब देखिये इस बिल्डिंग को जो ऐसे लेट गई है जैसे कभी खड़ी ही न थी, ऐसे ही बनाई हो… :)

अब बताईये भला नींव ऐसे खोखले पाईपों से भरी होगी तो बिल्डिंग कैसे खड़ी रह सकेगी…

मजा आया हो तो पसन्द पर चटका लगाईये… और यदि आपका मोबाइल चीन का हो तो ठोक-बजाकर देख लीजिये कहीं उसमें से मिट्टी न टपक रही हो… :)










