साइट पर विज्ञापन/खबरें देखिये, पैसा कमाईये…
जैसा कि सभी जानते हैं हम सभी टीवी पर आने वाले विज्ञापन चाहे फ़िल्मों में हों या न्यूज़ में सभी जगह परेशान रहते हैं, जैसे ही विज्ञापन आता है, हम तत्काल चैनल बदल लेते हैं… अखबार में आये हुए पेम्फ़लेट को एक नज़र देखते भी नहीं, होर्डिंग पर भी उड़ती सी नज़र तभी पड़ती है जब ट्रेफ़िक जाम में फ़ँसे हों या कोई खूबसूरत मॉडल दिखाई दे। यह बात अब विज्ञापन कम्पनियाँ भी जान गई हैं कि लोग विज्ञापनों से उकताने लगे हैं, परेशान होने लगे हैं। जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रसार बढ़ रहा है, अब कम्पनियाँ अपना फ़ोकस इधर शिफ़्ट कर रही हैं। नेट पर विज्ञापन दिखाना तो और भी मुश्किल है, क्योंकि कम्प्यूटर/लेपटॉप पर काम करने वाले की निगाहों का फ़ोकस अमूमन अपने काम पर ही होता है, ज्यादातर लोगों ने “पॉप-अप ब्लॉकर” चालू किये होते हैं। तब सवाल उठता है कि उपभोक्ता को विज्ञापन कैसे दिखाये जायें, जवाब मिला कि उसे विज्ञापन देखने का भी पैसा दिया जाये, तब कम से कम कुछ प्रतिशत लोग नेट पर इसी बहाने विज्ञापन देखेंगे। इसलिये आजकल “पेड-विज्ञापन” देखो वाली साईटें आ रही हैं।
कुछ दिनों पूर्व जब मैंने “ओबामा तेल” वाली पोस्ट लिखी थी, उस समय कुछ पाठकों ने मुझसे मजाक में पूछा था कि क्या यह विज्ञापन के तौर पर लिखी गई “प्रमोशनल” पोस्ट है? ज़ाहिर है कि ऐसा नहीं था, लेकिन मेरी आज की यह पोस्ट विशुद्ध रूप से एक प्रमोशनल पोस्ट है। हालांकि इस प्रकार के “आईडियाज़” देने में अवधिया जी, पाबला जी जैसे ब्लॉगर सिद्धहस्त हैं और नेट से कमाई करने में शायद अव्वल भी। मैंने कभी-कभी विज्ञापन, एडसेंस आदि से कमाई करने के बारे में विचार किया, प्रयास भी किया लेकिन आज तक सफ़लता नहीं मिली है।
हाल ही में मेरे एक मित्र ने मुझे एक वेबसाईट के बारे में बताया जिसके द्वारा उसे सिर्फ़ विज्ञापन देखने की वजह से आय हुई। ऐसी बातों पर मुझे जल्दी विश्वास नहीं होता, इसलिये मैंने उसे सबूत देने को कहा और उसने खुद सहित तीन अन्य मित्रों को कम्पनी से आया हुआ 1200/- रुपये का चेक दिखा दिया, तो ब्लॉगर मित्रों और प्रिय पाठकों, वही वेबसाईट अर्थात http://viewbestads.com/ref/MTU2ODc=aXY= और उसकी तमाम जानकारी मैं आपके लिये यहाँ पेश कर रहा हूं।
फ़ण्डा सीधा-सादा है, कि आपको इस वेबसाईट का सदस्य रजिस्टर होना है (कोई शुल्क नहीं), आपको एक कन्फ़र्मेशन मेल भेजा जायेगा तथा आपका खाता खुल जायेगा (बिलकुल मुफ़्त)। फ़िर आपको प्रतिदिन सिर्फ़ 5-6 विज्ञापन तथा 2-3 समाचार देखना है (जो कि कुल जमा 5-8 मिनट का काम है), जिसके बाद आपके खाते में कुछ अंक जमा कर दिये जायेंगे, कुछ निश्चित अंकों के होने पर एक निश्चित रकम बढ़ती जायेगी, और जैसे ही आपके खाते में 1200/- रुपये की रकम एकत्रित हो जायेगी, आपसे बैंक अकाउंट नम्बर तथा पहचान पत्र (ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड आदि) लेकर “आपके नाम से” चेक बनाया जायेगा।
हम भारत के लोग हमेशा, फ़र्जीवाड़ा कैसे किया जाये, तथा मुफ़्त में मिलने वाली चीज़ का भी अधिकाधिक फ़ायदा कैसे लिया जाये इस जुगाड़ में लगे रहते हैं। इस वेबसाइट के “विज्ञापन देखो” वाली नीति में कोई MLM वाली पद्धति नहीं है, ऐसा कोई बन्धन नहीं है कि आपको अपने नीचे डाउनलाइन में कोई सदस्य बनाना हो। इस वेबसाईट द्वारा एक व्यक्ति का (घर के पते और मेल आईडी अनुसार) एक ही रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति दो-चार फ़र्जी नामों से ईमेल आईडी देकर विज्ञापन देखता भी है तो जब पैसा लेने की बारी आयेगी तब बैंक अकाउंट क्रमांक से वह पकड़ में आ जायेगा (इसमें लोचा यह है कि यदि आपके अलग-अलग नामों से 2-3 बैंकों में खाते हों तब यह फ़र्जीवाड़ा किया जा सकता है)। इसी प्रकार एक दिन में एक आईडी से सिर्फ़ एक बार ही विज्ञापन देखे जा सकते हैं, एक बार विज्ञापन और न्यूज़ देख लेने के बाद उस पर एक टिक का निशान बन जाता है, और फ़िर आप उस मेल आईडी से अगले दिन ही विज्ञापन देख सकते हैं।
बहरहाल, आते हैं मुख्य बात पर… जब रजिस्ट्रेशन हो जायेगा और आपका प्रोफ़ाइल पूरा अपडेट हो जायेगा तब View Ads पर क्लिक करके आपको एक-एक विज्ञापन देखना है, क्लिक करने पर एक नई विण्डो खुलेगी, जिसमें कुछ सेकण्डों का समय चलता हुआ दिखेगा, उतने सेकण्ड पश्चात जब आपके खाते में अंकों के जमा होने की सूचना झलकेगी तब वह विण्डो बन्द करके नया विज्ञापन खोल लें। ऐसा दिन में एक खाते से एक बार ही किया जा सकेगा, तथा यह कुल मिलाकर सिर्फ़ 5-7 मिनट का काम है। जब आप सारे विज्ञापन और समाचार देख लें तब फ़िर अगले दिन ही आप लॉग-इन करें। सावधानी यह रखनी है कि जब तक वह विज्ञापन पूरा खत्म न हो जाये और अंक जमा होने की सूचना न आ जाये, तब तक विज्ञापन वाली विण्डो बन्द नहीं करना है, तथा एक बार में एक ही विज्ञापन की विण्डो खोलना है, एक साथ सारे विज्ञापनों की विण्डो खोलने पर आपका अकाउंट फ़्रीज़ होने की सम्भावना है। मेरे खयाल में हम लोग नेट पर जितना समय बिताते हैं उसमें से 5-7 मिनट तो आसानी से इस काम के लिये निकाले जा सकते हैं, और जब कोई शुल्क नहीं लग रहा है तब इस पर रजिस्ट्रेशन करने में क्या बुराई है। अर्थात नुकसान तो कुछ है नहीं, “यदि” हुआ तो फ़ायदा अवश्य हो सकता है।
अब आप कहेंगे कि आप ये सब क्यों लिख रहे हैं? इससे आपको क्या फ़ायदा है…बताता हूं, फ़ायदा सिर्फ़ इतना है कि जो लिंक मैं आपको दे रहा हूं, आप उस लिंक पर क्लिक करके मेरे डाउनलाइन (Referred by ID) में सदस्य बनेंगे तो कुछ अंक मेरे खाते में जुड़ जायेंगे। यदि आप चाहें तो सीधे वेबसाइट के पते पर क्लिक करके भी सदस्यता ले सकते हैं, लेकिन इससे किसी का फ़ायदा नहीं होगा, जबकि मेरे ID क्रमांक से सदस्यता लेने पर मुझे कुछ फ़ायदा हो सकता है (यह सेल्समैन टाइप की बेशर्मी भरा वक्तव्य है)। हालांकि इस स्कीम में कमाई की गति धीमी है (मैंने इस वेबसाइट पर 16 नवम्बर को रजिस्ट्रेशन करवाया है, ईमानदारी से सिर्फ़ एक आईडी से इन 15 दिनों में मेरे खाते में अभी 300 रुपये जमा हुए हैं), लेकिन मुफ़्त में मिलने वाले और रोज़ाना सिर्फ़ 5-7 मिनट का समय देने पर आपको इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिये। इसलिये विज्ञापन देखें और रोज अपने खाते में कुछ रुपये जमा करें… मुझे धन्यवाद दें और मेरे डाउनलाइन में जुड़ जायें… जब भी नेट पर बैठें, दिन में एक बार विज्ञापन देखें, खबरें पढ़ें और पैसा कमायें। एक बार भरोसा करके देखने में क्या हर्ज है, जबकि जेब से कुछ भी अतिरिक्त नहीं लग रहा।
पूरी विधि एक बार फ़िर से -
1) http://viewbestads.com/ref/MTU2ODc=aXY= इस लिंक पर क्लिक करके साइट पर पहुँचें
2) ई-मेल आईडी भरकर रजिस्टर करवायें (रजिस्टर करते समय ध्यान रखें कि Referred ID में 15687 पर टिक करें)
3) आपके मेल बाक्स में एक मेल आयेगी, उस लिंक पर क्लिक करके कन्फ़रमेशन करें।
4) अपना सही-सही प्रोफ़ाइल पूरा भरें, ताकि यदि पैसा (चेक) मिले तो आप तक ठीक पहुँचे।
5) बस, विज्ञापन देखिये और खाते में अंक और पैसा जुड़ते देखिये (दिन में एक बार)
6) अपने मित्रों को अपनी लिंक फ़ारवर्ड करें और उन्हें अपनी डाउनलिंक में सदस्य बनने के लिये प्रोत्साहित करें ताकि कुछ अंक आपके खाते में भी जुड़ें (हालांकि ऐसा कोई बन्धन नहीं है)…
मुझे लगता है, ब्लॉग से तो कुछ कमाई हो नहीं रही, अतः ऐसे तरीके आजमाने में कोई बुराई नहीं है। यदि फ़ायदा नहीं भी हुआ, तो नुकसान यकीनन नहीं होगा… रोज़ाना नेट पर काम करते-करते 5-10 मिनट अतिरिक्त निकाले जा सकते हैं।


















