“सोनिया सरकार” का पहला तोहफ़ा– विदेशी संस्था का हस्तक्षेप यानी राष्ट्रीय स्वाभिमान को ठोकर… USCIRF visit Religious Freedom and Human Rights in India
किसी भी देश की सार्वभौमिकता, एकता और अखण्डता के साथ-साथ उस देश का “राष्ट्रीय स्वाभिमान” या राष्ट्र-गौरव भी एक प्रमुख घटक होता है। भारत की अब तक यह नीति रही है कि “हमारे अन्दरूनी मामलों में कोई भी देश, संस्था या अन्तर्राष्ट्रीय संगठन हस्तक्षेप नहीं कर सकता…”, लेकिन सोनिया सरकार ने इस नीति को उलट दिया है। अमेरिका की एक संस्था है “USCIRF” अर्थात US Commission on International Religious Freedom, इस संस्था को जून 2009 में पहली बार भारत का दौरा करने की अनुमति “सोनिया गाँधी सरकार” द्वारा प्रदान कर दी गई है। यह संस्था (कमीशन) अमेरिकी कांग्रेस द्वारा बनाई गई है जिसे अमेरिकी सरकार द्वारा पैसा दिया जाता है। इस संस्था का गठन 1998 में अमेरिका के एक कानून International Religious Freedom Act 1998 के तहत किया गया है, और 1998 से लगातार यह संस्था भारत पर दौरा करने का दबाव बनाये हुए थी, लेकिन भारत की सरकार ने उसे अनुमति और इसके सदस्यों को वीज़ा नहीं दिया। भारत के अन्दरूनी मामलों में दखल-अंदाजी को बर्दाश्त न करने की इस नीति को NDA (1999-2004) और UPA (2004-2009) की सरकारों ने बनाये रखा, जो कि नरसिम्हाराव, देवेगौड़ा और गुजराल सरकार की भी नीति रही।
आईये देखें कि यह अमेरिकी संस्था आखिर करती क्या है? इस अमेरिकी संस्था का गठन अमेरिकी कानूनों के अन्तर्गत हुआ है, लेकिन जिस तरह “दुनिया का खून चूसकर खुद भी और दुनिया को भी आर्थिक मन्दी में फ़ँसाने वाला अमेरिका” अभी भी सोचता है कि वह “विश्व का चौधरी” है, ठीक वैसे ही यह संस्था USCIRF समूचे विश्व में “धार्मिक स्वतन्त्रता” और मानवाधिकारों का हनन कहाँ-कहाँ हो रहा है यह देखती है। भारत में “धार्मिक स्वतन्त्रता” और “मानवाधिकारों” का हनन किस सम्प्रदाय पर ज्यादा हो रहा है? जी हाँ, बिलकुल सही पहचाना आपने, सिर्फ़ और सिर्फ़ “ईसाईयों” पर। वैसे तो कहने के लिये “मुस्लिमों” पर भी भारत में “भारी अत्याचार”(??) हो रहे हैं, लेकिन उनकी फ़िक्र करने के लिये इधर पहले से ही बहुत सारे “सेकुलर” मौजूद हैं, और अमेरिका को वैसे भी मुस्लिमों से विशेष प्रेम नहीं है, सो वह इस संस्था के सदस्यों को पूरे विश्व में सिर्फ़ “ईसाईयों” पर होने वाले अत्याचारों की रिपोर्ट लेने भेजता है।
इस संस्था के भारत दौरे पर पहले विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नाखुशी जता चुके हैं और दबे स्वरों में इसका विरोध भी कर चुके हैं, लेकिन चूंकि मामला “ईसाईयों” से जुड़ा है और जब “महारानी” की अनुमति है तो विदेश नीति और देश का स्वाभिमान जाये भाड़ में, किसे परवाह है?
इस वर्ष जून में इस संस्था का भारत दौरा प्रस्तावित हो चुका है। इसके सदस्य भारत में कहाँ का दौरा करेंगे? इस आसान सवाल पर कोई ईनाम नहीं मिलेगा, क्योंकि वे गुजरात में डांग, गोधरा तथा उड़ीसा में कंधमाल का दौरा करने वाले हैं। नवीन पटनायक तो शायद इसके सवाल-जवाबों से बच जायेंगे, क्योंकि भाजपा का साथ छोड़ते ही वे “शर्मनिरपेक्ष” बन गये हैं, लेकिन USCIRF के सदस्य डांग्स और गोधरा का दौरा करेंगे तथा नरेन्द्र मोदी और भाजपा से सवाल-जवाब करेंगे। ये अमेरिकी संस्था हमें बतायेगी कि “धार्मिक स्वतन्त्रता” और मानवाधिकार क्या होता है, तथा इसके “निष्पक्ष महानुभाव सदस्य”(?) भारत सरकार के अधिकृत आँकड़ों को दरकिनार करते हुए अपनी खुद की तैयार की हुई रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को पेश करेंगे।
इस समिति के सदस्यों के “असीमित ज्ञान” के बारे में यही कहा जा सकता है कि गत वर्ष पेश की गई अपनी आंतरिक रिपोर्ट में इन्होंने नरेन्द्र मोदी को “गुजरात राज्य का गवर्नर” (मुख्यमंत्री नहीं) बताया है, और नरेन्द्र मोदी की स्पेलिंग कई जगह “Nahendra” लिखी गई है, और यह स्थिति तब है जबकि इस संस्था के पास 17 सदस्यों का “दक्षिण एशिया विशेषज्ञों” का एक शोध दल है जो इलाके में धार्मिक स्वतन्त्रता हनन पर नज़र रखता है।
किसी मूर्ख को भी साफ़ दिखाई दे रहा है कि यह साफ़ तौर पर भारत में खुल्लमखुल्ला “अतिक्रमण” है, एक प्रकार का अनुचित हस्तक्षेप है। भारत के अन्दरूनी मसलों पर जाँच करने या दौरा करके अपनी रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को पेश करने का इस समिति को क्या हक है? क्या यह एक सार्वभौम राष्ट्र का अपमान नहीं है? यदि एक मिनट के लिये कांग्रेस-भाजपा या सेकुलर-साम्प्रदायिक के मतभेदों को अलग रख दिया जाये तो यह कृत्य प्रत्येक देशभक्त भारतीय को निश्चित ही यह अपमानजनक लगेगा, लेकिन बुद्धिजीवियों की एक कौम है “सेकुलर”… शायद उन्हें यह अपमानजनक या आपत्तिजनक न लगे, क्योंकि इस कौम को उस वक्त भी “बहुत खुशी” महसूस हुई थी, जब अमेरिका ने नरेन्द्र मोदी को वीज़ा देने से इन्कार कर दिया था। उस वक्त इस सेकुलर कौम के लिये नरेन्द्र मोदी, भारत नामक सबसे बड़े लोकतन्त्र के लगातार तीसरी बार निर्वाचित मुख्यमंत्री नहीं थे, बल्कि एक “हिन्दू” थे। सेकुलरों का मानना है कि नरेन्द्र मोदी को वीज़ा न देना “भारत का अपमान” नहीं था, बल्कि एक “हिन्दू” का अपमान था, इससे ये लोग बहुत खुश हुए थे, ये नज़रिया है इन लोगों का देश और खासकर “हिन्दुओं” के प्रति। नरेन्द्र मोदी को वीज़ा न देने सम्बन्धी भारत गणराज्य के अपमान का ऊँची आवाज़ में विरोध करना तो दूर, सेकुलरिस्टों ने दबी आवाज़ में भी अमेरिका के प्रति नाराज़गी तक नहीं दिखाई, जबकि यही लोग देवी-देवताओं की नंगी तस्वीरें बनाने वाले एमएफ़ हुसैन के भारत लौटने के लिये ऐसे बुक्का फ़ाड़ रहे हैं, जैसे इनका कोई “सगा-वाला” इनसे बिछुड़ गया हो, जबकि तसलीमा नसरीन के साथ सरेआम प्रेस कांफ़्रेंस में मारपीट करने वाले हैदराबाद के एक “सेकुलर नेता” की कोई आलोचना नहीं होती… इनके दोगलेपन की कोई हद नहीं है।
बहरहाल, बात हो रही थी अमेरिकी समिति USCIRF की, इस समिति की निगाहे-करम कुछ खास देशों पर हमेशा रही है, जैसे क्यूबा, रूस, चीन, वियतनाम, म्यांमार, उत्तर कोरिया आदि (और ये देश अमेरिका को कितने “प्रिय” हैं यह अलग से बताने की आवश्यकता नहीं है)। ये और बात है कि इस समिति को क्यूबा सरकार ने देश में घुसने की अनुमति नहीं दी, चीन सरकार ने भी लगातार तीन साल तक लटकाने के बाद कड़ी शर्तों के बाद ही इन्हें सन् 2005 में देश में घुसने दिया था और इसकी रिपोर्ट आते ही चीन ने उसे “विद्वेषपूर्ण कार्यवाही” बता दिया था। वियतनाम ने 2002 में इसकी रिपोर्ट सिरे से ही खारिज कर दी थी। भारत के बारे में इस संस्था की रिपोर्ट इनकी वेबसाईट पर देखी जा सकती है। USCIRF धर्म परिवर्तन विरोधी कानून बनाने वालों के खिलाफ़ खास “लॉबी” बनाती है, यह समिति विभिन्न देशों को अलग-अलग “कैटेगरी” में रखती है, जैसे – Countries of Particular Concern (CPC), Country Watch List (CWL) तथा Additional Countries Monitored (ACM)। भारत का दर्जा फ़िलहाल ACM में रखा गया है, जहाँ “धार्मिक स्वतन्त्रता” (यानी धर्मान्तरण की छूट) को खतरा उत्पन्न होने की आशंका है, श्रीलंका भी इसी श्रेणी में रखा गया है, जहाँ हाल ही में चीन की मदद से श्रीलंका ने “चर्च” की तमिल ईलम बनाने की योजना को ध्वस्त कर दिया है।
सवाल यह भी उठता है कि क्या यह अमेरिकी कमीशन केरल भी जायेगा, जहाँ ननों के साथ बलात्कार और हत्याएं हुई हैं? क्या यह कमीशन कश्मीर भी जायेगा जहाँ से हिन्दुओं को बेदखल कर दिया गया है? क्या यह कमीशन पाकिस्तान भी जायेगा जहाँ सिखों से जज़िया न मिलने की सूरत में उन पर अत्याचार हो रहे हैं? जब यह समिति कंधमाल जायेगी, तो स्वामी लक्षमणानन्द सरस्वती की हत्या क्यों हुई, इस पर भी कोई विचार करेगी? क्या यह समिति गुजरात के दंगों में 200 से अधिक हिन्दू “भी” क्यों मारे गये, इसकी जाँच करेगी? ज़ाहिर है कि यह ऐसा कुछ नहीं करेगी। असल में दोगले सेकुलर, इस समिति से अपनी “पसन्दीदा” रिपोर्ट चाहते हैं, इसका एक उदाहरण यह भी है कि गत मार्च में ऐसी ही एक और मानवाधिकार कार्यकर्ता पाकिस्तान की अस्मां जहाँगीर को भारत सरकार ने गुजरात का दौरा करने की अनुमति दी थी (अस्मां जहाँगीर यूएन मानवाधिकार आयोग की विशेष सदस्या भी हैं)। उम्मीदों के विपरीत नरेन्द्र मोदी ने असमां जहाँगीर का स्वागत किया था और उन्हें सभी सुविधायें मुहैया करवाई थीं, तब सभी “मानवाधिकारवादी” और “सेकुलरिस्ट” लोगों ने असमां जहाँगीर की इस बात के लिये आलोचना की कि उन्हें नरेन्द्र मोदी से नहीं मिलना चाहिये था। यानी कि जो भी रिपोर्ट उनकी पसन्द की होगी वही स्वीकार्य होगी, अन्यथा नहीं। इसलिये इस अमेरिकी समिति की “धर्मान्तरण” और “भारत में धार्मिक स्वतन्त्रता” सम्बन्धी रिपोर्ट क्या होगी, इसका अनुमान लगाना कठिन नहीं है। यह देखना रोचक होगा कि “हिन्दू हृदय सम्राट” नरेन्द्र मोदी भी आडवाणी की तरह “सेकुलरता” का ढोंग करके USCIRF के गोरे साहबों का स्वागत करते हैं या सच्चे हिन्दू देशभक्त की तरह उन्हें लतियाकर बेरंग लौटाते हैं, यह भी देखना मजेदार होगा कि ताजा-ताजा सेकुलर बने पटनायक उन्हें उड़ीसा के आदिवासी इलाकों में चल रही “हरकतों” की असलियत बतायेंगे या नहीं।
देश पर हो रहे इस “अनैतिक अतिक्रमण” को केन्द्र सरकार का पूर्ण समर्थन हासिल है। क्या इस प्रकार की गतिविधि देश की अखण्डता के साथ खिलवाड़ नहीं है? काल्पनिक ही सही लेकिन भविष्य में अगले कदम के तौर पर हो सकता है कि अमेरिका कहे कि आपसे कश्मीर नहीं संभलता इसलिये हम अपनी सेना वहाँ रखना चाहते हैं। क्या यह हमें मंजूर होगा? लेकिन यहाँ मामला सिर्फ़ और सिर्फ़ येन-केन-प्रकारेण भाजपा-मोदी-संघ को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करके ओछी राजनीति करने का है, जबकि उसकी बहुत बड़ी कीमत यह देश चुकायेगा। इन्हें यह छोटी सी बात समझ नहीं आती कि देश की घरेलू राजनीति में भले ही कांग्रेस-भाजपा और सेकुलर-साम्प्रदायिक में घोर मतभेद हों, लेकिन उस मतभेद का पूरी दुनिया के सामने इस तरह से भौण्डा प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं है, सवाल है कि “सेकुलर” राजनीति बड़ी है या देश का स्वाभिमान? अल्पसंख्यकों को खुश करने और हिन्दुओं की नाक मोरी में रगड़ने के लिये सेकुलरिस्ट किस हद तक जा सकते हैं यह अगले 5 साल में हमें देखने मिलेगा, क्योंकि आखिर इस देश की जनता ने “स्थिर सरकार”, “रोजी-रोटी देने वाली सरकार”, “गरीबों का साथ देने वाली सरकार” को चुन लिया है…
(खबरों के स्रोत के लिये यहाँ तथा यहाँ चटका लगाया जा सकता है…)
USCIRF, American Congress and Evangelism, Religious Freedom and Human Rights in India, Secularism and National Pride, Narendra Modi Visa Application and USA, Conversion and role of Evangelical Church in India, Anti-Hindu Network and Media in India, USCIRF, अमेरिकी कांग्रेस कमीशन, भारत में धार्मिक स्वतन्त्रता और मानवाधिकार, सेकुलरिज़्म और राष्ट्रीय स्वाभिमान, नरेन्द्र मोदी वीजा प्रकरण और अमेरिका, भारत में धर्मान्तरण और एवेंजेलिकल चर्च की भूमिका, हिन्दू-विरोधी मीडिया और सेकुलर कांग्रेस , Blogging, Hindi Blogging, Hindi Blog and Hindi Typing, Hindi Blog History, Help for Hindi Blogging, Hindi Typing on Computers, Hindi Blog and Unicode



21 comments:
अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा, देखिये आगे-आगे होता है क्या।
अगर चुनाव में हार को मुद्दा हिन्दुत्व था तो मै नही मानता, गुजरात, कार्नाटक, मप्र, छत्तीसगढ, हिमाचल, आदि में भाजपा काग्रेस से ज्यादा रही है। कोई कारण रहा होगा, वो कारण पता कर अन्य राज्यों में लागू करना चाहिये ताकि आने वाले विधानसभा में चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करे।
सुरेश जी आप हिन्दुओ को नहीं जानते जोर राणा संगा इसके लिए घास की रोटी खाता था उसके ये नपुंसक वंशज केंटुकी फ्रिड चिकेन खाते हुए ह्रितिक रोशन की जोधा अकबर देख रहे है. जो बीजेपी की हार पर ठट्टा लगा कर हंस रहे है तो फिर उसके देश में अमरीका से आए या इस देश को अमरीका ही लेजाये का फर्क पड़ता हैं.
मालूम नहीं इनको दो विकास चाहिय चाहे राज शेर शाह सूरी का ही क्यों न हो.
जब १००० सालो से स्वाभिमान देखा ही नहीं क्या होता है. तो अब अमरीका मोदी को मारे या उसके गुजरात को कुछ करे फिलाल तो राहुल जी सोनिया जी और प्रियंका जी की हंसी पर देश फ़िदा हैं.
जो अपने घरो में अपने बुढे माँ बाप को दो वक्त की रोटी नहीं दे सकते वो ८० साल के अडवाणी को स्वाभिमान के लिया वोट क्या देंगे.
जिनके लिया सर की पगड़ी नहीं पिंक चड्डी से काम चलता हो उनका तो यही होगा. दुःख तो आपके और हमारे जैसे का हैं जो अन्धो की नगरी में आइनों का कारोबार करने की गुस्ताखी कर रहे है.
रौशनी परख लेख के लिया बधाई.
कुछ बातों से मैं आपकी पूरी तरहा सहमत हूँ . हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है. इसमे सभी धर्म के लोग रह रहें हैं .
बिल्कुल सही लिखा है आपने की कोई बाहर की संस्था यहाँ आकर क्यों आपनी जाच रिपोर्ट बनाए.
इन सभी बातों को भाजपा या संघ से जोड़ कर नही देखना चाहिए , ये एक राष्ट्रा की संप्रभुता का मामला है.
इसपर तो कड़ी प्रतिक्रिया होनी चाहिए हर दलकी तरफ से...
मुझे तो गाँधी परिवरी की इस पीढ़ी(सोनिया और सोनिया के बाद) के देशभक्ति पर पहले से ही संदेह है...
लगता है अगर इन्हें पूर्ण बहुमत मिल जाए तो ये देश को फिर से गोरों का गुलाम बना दें ...
पता नही आगले 5 साल कैसे बीतेंगे ... जनता कब इन सुंदर चेहरे के पीछे का सच पहचान पाएगी...
हमारे शहीदों ने कभी इस इस्थीति की कल्पना भी नही की होगी...
www.rashtravad.blogspot.com
मामला वाकई बेहद गंभीर है .....
कांग्रेस सरकार से ऐसी ओछी राजनीति की उम्मीद किसी ने भी नही की होगी.....
देखना ये होगा की कांग्रेस आगे क्या क्या गुल खिलती है.....
देशप्रेम , स्वाभिमान ये सब केवल हिंदुओं के लिए हैं जिनकी दशा आज इन्होने कीड़े जैसी कर दी है...
देश के लिए सोचना आज के समय मे पाप और स्वाभिमान के बारे मे सोचना सांप्रदायिकता है .....
बाकी वाम,सेक्युलर नाम की हस्तियों ने ही चीन और पाकिस्तान से भारत की कथित " नाक" बचाई है......तो आने वाले समय मे क्या मदरसों और चर्चों में पढ़ने वाले यही सेकुलर देशभक्त फ्रंट पर लड़ेंगे ?
तब तो इन "सेकुलरों" को राजपूताना और जाट रेजिमेंट की याद सताती है......
धार्मिक स्वतंत्रता का जितना नुकसान भारत ने उठाया है शायद ही दुनिया में ऐसा कोई देश हो जहाँ इतनी बड़ी तादाद मे धर्मांतरण हुए हों.....
आज अफग़ानिस्तान से लेकर पाकिस्तान बांग्लादेश भारत मे जीतने भी धर्म हैं सब ने हिंदुओं को ही काट कर छोटा किया है.........
आज चर्च हिंदुओं का अस्तित्व ही मिटा देना चाहता है......
मिलकर हम सबको उठ खड़े होना है ताकि इतिहास मे हमारा नाम शिवाजी जैसे देशभक्त हिंदुओं मे हो नकि गद्डारों में......
एकता व स्वाभिमान का हिन्दुओं में सदा अभाव रहा है. साथ ही वे लघुग्रंथी से ग्रस्त भी है. देखना यहाँ कोई न कोई जरूर कहेगा, आने दो क्या फर्क पड़ता है?
महाराणी से रायबहादूर का सम्मान(?) पाने के लिए जैसे ललायत रहते थे, आज़ादी के बाद अपनी जमीन गँवा कर नहेरू नोबल के पीछे पागल थे. हमें गोरों से सीख लेना व सम्मान पाना अच्छा लगता है. जैसे कुत्ते को अपने मालिक से हड्डी लेना.
यह घटना भारतीयों का अपमान है. मगर शर्त लगाता हूँ, 10 प्रतिशत भी विरोध नहीं करेंगे. 90 प्रतिशत विरोध करने वालों को मूर्ख कहेंगे.
धर्मांतरण आज का केंसर है और हिन्दु सो रहे है.
जब अमेरिका से ओशो को भगाया गया था, यह संस्था कहाँ थी?
Hello Blogger Friend,
Your excellent post has been back-linked in
http://hinduonline.blogspot.com/- a blog for Daily Posts, News, Views Compilation by a Common Hindu
- Hindu Online.
Please visit the blog Hindu Online for outstanding posts from a large number of bloogers, sites worth reading out of your precious time and give your valuable suggestions, guidance and comments.
अरे दादा आप तो अभी से शुरु हो गये कम से कम शपत ग्रहण तक तो रुक जाते
वैसे भी अब इस देश का तो भगवान भी मालिक नही है
इस संस्था ने तब क्या किया था जब मुस्लिमो को लन्दन में घोर विरोध सहना पड़ा था.. और ९/११ के बाद अमेरिका में मुस्लिम्स का रहना मुश्किल हो गया था.. इस विषय पर कबीर खान (काबुल एक्सप्रेस फेम) की नयी फिल्म भी आने वाली है न्यूयार्क..
क्या हमारी सरकार क्यूबा से भी गयी बीती है?
बहुत ही उम्दा लेख... पहली बार ऐसा लगा की लगभग हम साथ-साथ हैं.
मैं इस मुद्दे पर आपके साथ हूँ. मैं बात को घुमा-फिरा के कहने के बजाये सीधे मुद्दे पर आता हूँ "यह भारत देश हमारा है, हम सबका है, सलीम खान का भी सुरेश चिपलूनकर का भी. हम आपस में चाहे जैसे रहें लेकिन हम किसी बाहरी खास कर अमेरिका को तो बिलकुल ही यह अधिकार नहीं देंगे. हम आपस में लडेंगे भी और प्यार भी करेंगे मगर बाहरी हस्तक्षेप बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं, बिलकुल भी नहीं."
वैसे मुझे भी यही लगता है कि अफगानिस्तान, इराक और पाकिस्तान के बाद भारत देश में अपनी सेना वो कश्मीर मुद्दे को लेकर भेज सकते है.
आपस में कुछ तो मुख्तलिफ है मगर इतना नहीं कि कोई बाहरी आ कर हमारे बीच आये... इससे तो बनता काम बिगड़ जायेगा...
देश की बात करनी छोडिये अब . मरी हुई कौम के इतिहास नही लिखे जाते है.जिस कौम ने १००० साल की गुलामी झेल कर भी ना जागने का प्रण कर लिया हो उसे कौन जगा सकता है .
एक बात और इस संस्था के भारत आने को हिन्दुओं से और सिर्फ हिन्दुओं से जोड़ना सही नहीं है यह पूरे देश के स्वाभिमान का मामला है, यहाँ हिन्दू भी हैं और मुसलमान भी...
"क्या इस प्रकार की गतिविधि देश की अखण्डता के साथ खिलवाड़ नहीं है?"
सरकारी स्तर पर यदि कोई संस्था इस तरह से भारत में आती है तो यह देश की सार्वभौम सत्ता के साथ एवं अखंडता के साथ खिलवाड है. कल साऊदी से, परसों केनडा से (खालिस्तान के लिए) और अगले दिन चीन से (कम्यूनिस्टों का हाल जांचने) आने लगेंगे.
लिखते रहें.
एक सुझाव -- अपने लेखों को कांग्रेस/बीजेपी आदी से जोड कर राजनैतिक बनाने के बदले इसे सिर्फ राष्ट्र के हित से जोड कर राष्ट्रीय लेख बना दें तो प्रभाव अधिक होगा.
सस्नेह -- शास्त्री
हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info
सुरेश जी,
आप हैं सुर के ईश..
सब उनके (सोनिया) के सुरों में सुर मिला रहें हैं और आप अलग चल कर अपने नाम को सार्थक कर रहें हैं.
और तो और आपने उज्जैन जैसे पवित्र स्थल का भी सम्मान रखा है.
देखते जाइए... आगे क्या क्या होता है..
अभी तो पांच साल की शुरुआत है... हिन्दू अभी से क्यों रोता है!!! ~जयंत
Please ask them to take care of Hindus in USA before they come to Bhaarat for protecting 'minority religions'...
See the following report of "Mandir Dhwansh"...
http://wcco.com/topstories/Hindu.temple.Maple.2.357418.html
सुरेश जी, अब हमका समझ में नहीं आता की हम आपको चाचा कहे या बड़का भईया... लेकिन कुछ भी कहिये आप जान हो बहुत सख्त, हर बार जोश भर देते हो.. लेकिन भईया जरा सम्भाल के इतना तेज़ चले के कवनो जरुरत नहीं है.... अगर फिसल गए न तो ये जो आपके लेख पर टिक्का टिपण्णी करने वाले लोग आते है न वो लोग भी वैसे गायब होंगे जैसे गद्दे के सर से सिंग....
वैसे हम आप की लेखनी की कद्र करते है लेकिन " एक चना अकेला भांड तो नहीं फोड़ सकता न" वैसे कब तक आप चिल्लायियेगा.. इस देश में वैसे लोग है वो पहले आगे बढा देते है फिर मुसीबत आने पर तंगडी फसा कर गिरा देते है....
१९४२ नहीं है ये जब जनता एक जोशभरी आवाज़ सुन कर चल देती थी, आज चिल्ला कर देखिये लोग आपके खिलाफ पुलिस बुला देंगे ..... वैसे कोई नहीं तो हम है न आप के साथ....
जय जवान जय किसान जय विज्ञान और जय भगवान्.
चिंता मत करो भाऊ जिस दिन जागेगा हिंदू सब को उखाड़ फ़ेकेगा,मगर वो जागेगा कब ये पता नही।
एक बात जो जोड़नी रह गई थी, यह भारतीय धर्मनिर्पेक्षता का अपमान है. इस तरह से यह तमाम धर्मावलंबियों का अपमान है जो भारत में रह रहे है. आशा है अपना अपना धर्म भूला कर सभी एक सूर में इसका विरोध करेंगे. आखिर देश हिन्दुओं का ही नहीं है.
हमारे यहाँ एक टपोरी कहावत है-
".म....... क्यों?
मुहब्बत मैं,
अब रोते क्यों हो?
फिर बुलाया है."
कुछ यही हल हमारा है. अभी तो इब्तदा-ए- इश्क है अभी से रोने लगे? इम्तेहा अब बहुत दूर नहीं है.
बहुत जल्दी हम किसी इटली या अंग्रेज सशक के अधीन हो कर गर्व से कहें गे - जय हो.
इस सब के लिए किसी को दोष देना गलत होगा. दरअसल पिछली कई सताब्दिओं की गुलामी ने हमारी आदत ख़राब कर दी है की जब तक हमारे तकिया के नीचे से कोई विदेशी चप्पल न महके तब तक हम को नींद नहीं आती.
आप की पिचली पोस्ट में मैंने एक प्रशन पूंचा था की -
"गाँधी वंश परंपरा के आलावा राहुल और सोनिया में असी क्या खास बात है जो मुझ में, सब कान्ग्रेसिओं या आप में नहीं है. जिस के कारन ५०-५० साल पुराने और अनुभवी नेता भी अपने अतम सम्मान को भुला कर उस कल की (भारतीय बनी) औरत , जिसे न तो भारतीयता का ज्ञान है और न राजनीत की समझ, की चरण वंदना में अपने आप को गोरवान्वित महसूस करते हैं? वाकई कोई खास बात है भी, की यह केवल कान्ग्रेसिओं की गुलाम मानसिकता और गोरी चमरी के प्रति आकर्षण का परिचायक है. , अगर एसा है तो सावधान देशवासिओं ये कांगेसी खुद तो डूबेंगे ही साथ मैं देस को भी दोबोएगे. जिस की शुभारम्भ हो भी चूका है. अगर हमने साइमन कमीशन के तरह इन विदेशी दलालों को अभी से नहीं खादेरा तो एक दिन हम सब नस्त हो जैन गे. पछताने या रोने के लिए भी कोई नहीं बचेगा. हमें आजादी दिलवाने का दम भरने वाले ये कांगेसी लगता है की इस आजादी को ईसाएयों को वापस लोटने के मूड मैं हैं.
इस प्रशन का संतोषजनक जवाव अभी तक मुझ को नहीं मिला है, अगर हो सके तो दिलवाने का कास्ट करें
जय हो?????????? आखिर किस की?
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
किरस्तान की औलाद है किरस्तान बनेगा:)
बात सोलह आने सच है ........... पर गुहार किससे करें .................एक उपाय नजर आता है .... और वो है "दवाब समूहों " को इन बातों के प्रति सजग किया जाना और वो काम आप बखूबी निभा रहे हैं ........................... एक बार इस लिंक पर देखें ............. http://www.pravakta.com/?p=1905
Post a Comment