तालिबानी कहे जाने पर मंगलोर के नागरिकों द्वारा रेणुका चौधरी को भेजे हुए कानूनी नोटिस का मजमून…
Legal Notice to Renuka Choudhary quoting Mangloreans as Taliban
कर्नाटक के प्रसिद्ध वकील श्री पीपी हेगड़े द्वारा मंगलोर शहर के कुछ प्रमुख नागरिकों और संगठनों की तरफ़ से केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी जी को एक संयुक्त नोटिस भेजा गया है, उसका मजमून इस प्रकार से है –
प्रति,
श्रीमती रेणुका चौधरी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
भारत सरकार, नई दिल्ली
नोटिस
निम्नलिखित के निर्देशानुसार –1) श्री गणेश होसाबेत्तु (मंगलोर शहर के माननीय मेयर)
2) श्री रमेश वासु (एक उद्योगपति, मंगलोर)
3) श्री अनवर मणिप्पादि (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष)
4) श्री मेलविन फ़र्नांडीज़, निवासी मंगलोर
5) श्री हसन साब (संगठन “युवाशक्ति” के अध्यक्ष)
6) श्रीमती नलिनी शेट्टी (स्त्री शक्ति ग्रुप मंगलोर की अध्यक्षा)
एवं अन्य कई संगठनों की ओर से –
मैं पीपी हेगड़े आपके नोटिस में लाना चाहता हूँ कि –
1) आपने सार्वजनिक रूप से बयान दिया है कि “मंगलोर का तालिबानीकरण हो रहा है…” और “मंगलोर का तालिबानीकरण हो चुका है…”। आपने आगे एक बयान में कहा है कि “मंगलोर में साफ़ तौर पर धार्मिक विभाजन हो चुका है, जहाँ एक हिन्दू लड़की को मुसलमान लड़के के साथ जाने से रोका गया है…”
2) आपके यह विभिन्न बयान अनेक अखबारों में 7 और 8 फ़रवरी को प्रकाशित हो चुके हैं, और पूरे मंगलोर शहर में वितरित भी हो चुके हैं। मंगलोर शहर की जनता अपने ऊपर लगाये गये इन आरोपों से हैरान और व्यथित है।
3) मंगलोर शहर का एक प्रतिष्ठित इतिहास है और यहाँ कई धर्मों के पवित्र मकबरे भी हैं। यह शहर अपने शिक्षा केन्द्रों और धार्मिक सदभावना के लिये भी मशहूर है। मंगलोर शहर के लोग विभिन्न तरीकों से देशसेवा के काम में लगे हुए हैं और उन्हें अपने देश से प्रेम है।
4) तालिबान और तालिबानीकरण नामक शब्द का सन्दर्भ आतंकवाद, आतंकवादियों और अफ़गानिस्तान के कुछ गुटों का प्रतिनिधित्व करता है। प्रत्येक भारतीय के लिये “तालिबान” का अर्थ भारत-विरोधी और मानवता-विरोधी ही है। “तालिबान” और “तालिबानीकरण” शब्द मंगलोर निवासियों के लिये एक अपशब्द के रूप में उपयोग किया गया है। किसी एक घटना के लिये समूचे मंगलोर शहर को जिसमें हिन्दू, मुस्लिम ईसाई सभी रहते हैं, तालिबान की संज्ञा देना अधार्मिक कृत्य है और जनता के विश्वास को चोट पहुँचाने वाला है। मंगलोर शहर की जनता “तालिबान” और “तालिबानीकरण” शब्द से घृणा करती है।
5) आपके इन बयानों से इस शहर और मंगलोर के निवासियों का “तालिबान” कहे जाने से अपमान हुआ है, यह आपके द्वारा मंगलोर की भावनाओं के साथ किया गया गम्भीर अपराध है।
6) एक जिम्मेदार केन्द्रीय मंत्री होने के बावजूद आपने मंगलोर निवासियों को तालिबान के समकक्ष रखकर बेहद गैर-जिम्मेदारी का काम किया है और उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुँचाई है।
7) आपके इस प्रकार के लगातार आये बयानों से मेरे मुवक्किलों को यह आभास होता है कि आप जानबूझकर दो समुदायों के बीच अविश्वास और दुश्मनी फ़ैलाने का काम कर रही हैं और इन बयानों से मंगलोर शहर की शान्ति भंग होने का खतरा है।
8) आपके यह बयान राष्ट्रीय एकता के प्रति भी पूर्वाग्रह से ग्रसित लगते हैं क्योंकि तालिबान खुले तौर पर भारत का विरोधी है और इस देश को खत्म करने का दावा करता है। “तालिबान” कहकर आपने मंगलोर वासियों के देशप्रेम पर शक किया है, हिन्दू-मुस्लिम सम्बन्धी एकाध घटना का उल्लेख करके आपने हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच नफ़रत बढ़ाने का काम किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि राजनैतिक फ़ायदे के लिये यह बयान देकर आपने मंगलोर शहर में दुर्भावना फ़ैलाने का काम किया है।
9) आपके बयानों की वजह से मंगलोर के बाहर रहने वाले अन्य भारतीयों के मन में मंगलोर की छवि खराब हुई है, जिसकी वजह से मेरे मुवक्किलों के आर्थिक सम्बन्धों और कार्य-व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। मंगलोर शहर की आर्थिक उन्नति को भी इन बयानों से धक्का पहुँच सकता है।
10) मेरे मुवक्किलों की माँग है आप ऊपर दर्शाये गये सभी बयानों को तत्काल सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगकर वापस लें, आप नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर मंगलोर शहर के निवासियों से उनकी भावनायें दुखाने के लिये भी माफ़ी माँगें।
11) यदि आप ऐसा नहीं करती हैं तो मेरे मुवक्किलों की ओर से आप पर न्यायालय में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।
पीपी हेगड़े
अधिवक्ता, मंगलोर
चलते-चलते : हो सकता है कि मामला कुछ आगे बढ़े तथा आये दिन भाजपा-संघ के बहाने तालिबान-तालिबान भजने वाले कुछ संगठनों, नेताओं और सेक्यूलरों (SICKular) के मुँह पर कुछ दिन तक ताला लगे… यह भी देखना है कि माननीया मंत्री द्वारा "पब भरो आन्दोलन" को समर्थन देने पर कोई केस बनता है या नहीं?
स्रोत : दीपक कामत
Mangalore Pub Incidence, Women and Child Welfare Minister Renuka Choudhary, Talibans and Talibanism of Mangalore, मंगलोर की घटनायें, रेणुका चौधरी, तालिबान, तालिबानीकरण, Blogging, Hindi Blogging, Hindi Blog and Hindi Typing, Hindi Blog History, Help for Hindi Blogging, Hindi Typing on Computers, Hindi Blog and Unicode







15 comments:
सिर्फ यह कहूंगा कि किसी भी उलेमा से यह बयान दिलवा दें कि एक मुसलमान लड़की हिन्दू लड़के के या अन्य किसी भी लड़के के साथ घूम सकती है, इसमें कोई परेशानी नहीं है. मैं उनकी तस्वीर गले में टांगकर ताउम्र घूमूंगा. उपदेशों के लिये हिन्दू ही मिलते हैं.
विरोध प्रकट करने का सही तरीका.
एसे कदमों से मूर्ख नेताओं की थोथी बयानबाजी पर अंकुश लगेगा.
कमान मन ने सही फ़रमाया. में गले में तस्वीर ले के तो नहीं घूम सकता परन्तु ऑफिस में तस्वीर लगा कर धुप बत्ती जरूर कर सकता हूँ..
इसी के साथ ही, मैं माननीय श्री पी पी hegde जी धन्यवाद् करता हूँ. राष्ट्र हित में कोई भी व्यक्ति जो भी कदम उठाये उनका धन्यवाद् करना जरूरी है. मैडम रेणुका चोव्धुरी एक जिमेवार सरकार की प्रतिनिधि है ... उनको जो भी बोलना चाहिए सोच विचार कर बोलना कहिये. अन्येथा वे भी बाबा की बक बक की तरह अपना ब्लॉग चला कर बक बक कर सकती है जिसका कोई ओचित्य नहीं है....
कमान मन ने सही फ़रमाया. में गले में तस्वीर ले के तो नहीं घूम सकता परन्तु ऑफिस में तस्वीर लगा कर धुप बत्ती जरूर कर सकता हूँ..
इसी के साथ ही, मैं माननीय श्री पी पी hegde जी धन्यवाद् करता हूँ. राष्ट्र हित में कोई भी व्यक्ति जो भी कदम उठाये उनका धन्यवाद् करना जरूरी है. मैडम रेणुका चोव्धुरी एक जिमेवार सरकार की प्रतिनिधि है ... उनको जो भी बोलना चाहिए सोच विचार कर बोलना कहिये. अन्येथा वे भी बाबा की बक बक की तरह अपना ब्लॉग चला कर बक बक कर सकती है जिसका कोई ओचित्य नहीं है....
हम अपने ही भारत मै विदेशी बन गये इन नेताओ की वजह से..
धन्यवाद
क्या बात कह डाली कामन मैन ने.. शत प्रतिशत सत्य..
मगर मैं फिर दोहराऊंगा, कि इसका मतलब यह नहीं कि जो बालिग हिन्दू लड़की किसी मुस्लमान लड़के के साथ घुमती हुई पायी जाये तो उसके साथ गैर कानूनी दुर्व्यवहार किया जाए..
आज तालीबानी कह रहे है कल कहेगे अजमल कसाब :)
पीडी और बाबा को धन्यवाद.
बुरी बात है हिंदू होकर ऐसी हरकत करना . हिंदू सहनशील होते है वो कभी भी अपने को राष्ट्र द्रोहियो से राष्ट्र द्रोही कहलाकर भी नही बोलते . वो हमेशा जयचंदो को पालते और उनसे अपने देश प्रेम की शिक्षा ग्रहण करते रहे है ऐसे मे इस प्रकार का कार्य राम राम माफ़ कीजीये अल्ला अल्लाह
bahut badiay
.
विरोध प्रकट करने का सही तरीका.
.
Post a Comment