बॉस की तनख्वाह ज्यादा क्यों होती है ?
अक्सर कहा जाता है कि इंजीनियर और वैज्ञानिकों के मुकाबले "बिजनेस एक्जीक्यूटिव" और "मैनेजरों" की तनख्वाह ज्यादा होती है, लेकिन ऐसा होता है गणित के एक सिद्धांत के कारण - आईये समझते हैं : गणित के कुछ सूत्र और जीवन के आधार तत्व तो हम सभी जानते हैं, जैसे -
(१) "ज्ञान ही शक्ति है" अर्थात ज्ञान = शक्ति (ठीक..)
(२) "समय ही धन है" अर्थात समय = धन
(३) गणित के अनुसार ही (Power = Work / Time)
मतलब कि ज्ञान = कार्य / समय (चूँकि ज्ञान = शक्ति है ना)
अब चूँकि समय ही धन है, इसीलिये इस फ़ॉर्मूले में हम समय की जगह "धन" रखेंगे
मतलब : ज्ञान = कार्य / धन
इसे सरल करने पर हम पाते हैं : धन = कार्य / ज्ञान
अतः गणित के सिद्धांत के अनुसार जैसे-जैसे 'ज्ञान' की मात्रा शून्य होती जायेगी, 'धन' की मात्रा बढते-बढते अनन्त हो जायेगी, फ़िर किये गये कार्य की मात्रा कुछ भी हो ।
इस गणितीय प्रमेय से निष्कर्ष निकलता है कि -
(१) जितना कम ज्ञान आपको होगा, उतना ही अधिक आप कमायेंगे
(२) यही कारण है कि आपके बॉस को आपसे ज्यादा तनख्वाह मिलती है
(३) Boss is always right
(४) यदि कोई भ्रम हो, तो कृपया निष्कर्ष क्रमांक ३ को लागू माना जायेगा


